रैपर अमृत कलम का दूसरा रैप सॉन्ग हुआ रिलीज, दर्शकों से मिल रहा है प्यार

Summary :

कौन कहता है आस टीवीमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। हिन्दी के कवि दुष्यंत कुमार की चर्चित लाइन तेजी से उभरते हुए रैपर अमृत कलम पर सटीक बैठती है।

नई दिल्ली, (पंजाब केसरी) : कौन कहता है आस टीवीमां में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। हिन्दी के कवि दुष्यंत कुमार की चर्चित लाइन तेजी से उभरते हुए रैपर अमृत कलम पर सटीक बैठती है। दरअसल, अमृत ने बहुत ही कम समय में अपने टेलेंट के दम पर अपनी पहचान बनाई है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक साल के भीतर अमृत के पहले रैप सॉन्ग की सफलता के बाद उनका दूसरा रैप सॉन्ग फ्रीफ्लो फ्रीस्टाइल भी रिलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग टी-सीरीज कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि अमृत के इस रैप सॉन्ग को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं कि अमृत कलम के बारे में

मशहूर गायक मीका सिंह ने लॉन्च किया था पहला रैप सॉन्ग
दिल्ली के रहने वाले हैं 23 साल के अमृत कलम। वह दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) से अंग्रेजी(ऑनर्स) का फाइनल ईयर के छात्र हैं। बीते एक साल से उनका रैप के प्र्रति झुकाव है। अमृत का अंग्रेजी, हिन्दी और उर्दू भाषा पर अच्छी पकड़ है। यही वजह है कि वह अपने रैप को खुद लिखते हैं और कम्पोज करते हैं। अमृत ने कई ओर रैप भी लिखे हैं और आने वाले समय में दर्शकों को अमृत के नए-नए रैप सॉन्ग से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। अमृत का पहला रैप सॉन्ग बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने रिलीज किया था।
जब भी लिखते हैं, मुझसे सलाह जरूर लेते हैं-निशि सिंह(गायिका)
गायिका व सामाजिक कार्यकर्ता निशि सिंह ने बताया कि एक साल के भीतर उनके बेटे अमृत का यह दूसरा रैप सॉन्ग है। उन्होंने कहा कि अमृत एक अच्छा रैपर बनना चाहता है और भविष्य में वह इसी क्षेत्र में अपना करियर भी बनाएगा। इसी क्रम में वह लगातार मेहनत कर रहा है। सिंह ने बताया कि बेटा अमृत जब भी कुछ नया रैप लिखते हैं तो वह मुझसे सलाह लेने के लिए जरूर आते हैं। बेटे के द्वारा लिखे रैप में अगर संसोधन की जरूरत होती है तो मैं उन्हें उचित सलाह भी देती हूं। उन्होंने कहा कि अमृत खुद रैप लिखने के साथ ही साथ कम्पोज भी खुद करते हैं। सिंह ने बताया कि बहुत जल्द उनका नया गीत भी रिलीज होने वाला है।

परिवार से बच्चों को पूरा सहयोग
आईपीएस अधिकारी व सीआईएसएफ के आईजी आलोक कुमार के बेटे अमृत कलम को परिवार की ओर से भरपूर समर्थन मिल रहा है। गायिका व अमृत की मां निशि सिंह ने कहा कि हमने कभी भी बच्चों पर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया, उनका जिस क्षेत्र में करियर बनाने का सपना है, हमने बस उनके सपनों को पूरा करने में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे काफी तेज व सुलझे हुए हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।

रैप सॉन्ग लॉन्च पार्टी में पहुंचे दिग्गज, दिया अमृत को आर्शीवाद
अमृत कलम का दूसरे रैप सॉन्ग रिलीज के लिए हाल में ही एक लॉन्च पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में सिनेमा, राजनीति के साथ अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार व दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अमृत कलम में आत्मविश्वास के साथ ही साथ प्रतिभा भी है जो उन्हें संगीत के क्षेत्र में बहुत दूर तक ले जाएगी। नितिन अरोड़ा ने कहा कि कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और उनकी लेखन क्षमता और संगीत की समझ जबरदस्त है और जल्द ही वह संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बनेंगे। वरिष्ठ नौकरशाह राजीव जैन ने अमृत को बधाई दी। कहा कि उनमें संगीत के प्रति  गजब की प्रतिभा है।

Desk Team