तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि अगर 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते हैं तो अन्नाद्रमुक उसका सामना करने के लिए तैयार है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मद्रास उच्च न्यायालय में नियुक्त तीसरे न्यायाधीश एम. सत्यनारायणन ने तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी. धनपाल के साल 2017 में अन्नाद्रमुक के 18 विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को बरकरार रखा है।
इसके बाद पलनीस्वामी ने मीडिया से यह बात कही। पलनीस्वामी ने कहा, ‘व्यावहारिक कठिनाई के कारण दो विधानसभा क्षेत्रों (थिरुपरनकुन्द्रम और तिरुवरुर) में उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। अब 18 सीटें खाली हो गई हैं, ऐसे में अन्नाद्रमुक इन सभी पर चुनावों का सामना करने के लिए तैयार है।’
निर्वाचन आयोग थिरुपरनकुन्द्रम और तिरुवरुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप चुनावों की घोषणा नहीं की है क्योंकि राज्य सरकार का कहना है कि पूर्वोत्तर मानसून के कारण चुनाव कराना अभी संभव नहीं होगा। यह पूछने पर कि क्या पार्टी चुनाव आयोग से उप चुनाव कराने के लिए आग्रह करेगी, पलनीस्वामी ने कहा कि इस पर फैसला आयोग को करना है और पार्टी इस मामले में कुछ नहीं कह सकती। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।


Download Android App
Download iOS App



