Red Fort Robbery News: 150 ग्राम हीरे, 760 ग्राम सोना, चोरों ने चुराया 1 करोड़ रुपये का बेशकीमती कलश

Summary :

Red Fort Robbery News: दिल्ली के लाल किला परिसर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हो गया। यह कलश 760 ग्राम शुद्ध सोने से बना है, जिसमें 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इस चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। Red Fort Gold Kalash Theft चोरी का मामला बीते मंगलवार को सामने आया, जब कारोबारी सुधीर जैन रोजाना की तरह पूजा के लिए कलश लेकर आए थे। इस दिन कार्यक्रम में…

Red Fort Robbery News: दिल्ली के लाल किला परिसर में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये की कीमत का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हो गया। यह कलश 760 ग्राम शुद्ध सोने से बना है, जिसमें 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए थे। इस चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Red Fort Gold Kalash Theft

Red Fort Robbery News
Red Fort Robbery News

चोरी का मामला बीते मंगलवार को सामने आया, जब कारोबारी सुधीर जैन रोजाना की तरह पूजा के लिए कलश लेकर आए थे। इस दिन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल होने पहुंचे थे। उनके स्वागत के दौरान हुई अफरा-तफरी में कलश मंच से गायब हो गया। सुधीर जैन ने बताया कि कलश उनकी निजी संपत्ति थी और इसे धार्मिक भावना से बनवाया गया था। चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Forensic Investigation

Red Fort Robbery News
Red Fort Robbery News

दिल्ली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि लाल किला परिसर में लगे CCTV कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर फॉरेंसिक जांच और गवाहों से पूछताछ में जुटी है।

Red Fort Robbery News

यह अनुष्ठान जैन समुदाय द्वारा 15 अगस्त पार्क में आयोजित किया जा रहा है, जो 9 सितंबर तक चलेगा। चोरी की घटना से समुदाय में नाराजगी है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में सख्ती से निगरानी रखी जानी चाहिए थी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और चोरी गए कलश को बरामद करने की कोशिश जारी है।

ALSO READ: दिल्ली में चारों तरफ हाहाकार! बाढ़ से ये इलाका सबसे अधिक प्रभावित, जानवरों का भी बुरा हाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।