अनलॉक 4 को लेकर केंद्र सरकार के दिशा निर्देश जारी होने के बाद से दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। जब से दिल्ली मेट्रो फिर चालू हुई है तब से मेट्रो में प्रतिदिन करीब चार से साढ़े चार लाख यात्री सफर कर रहे है। लेकिन ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर सिर्फ एक गेट खुले होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कई स्टेशनों के बाहर यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है। इस वजह से यात्रियों ने अपनी परेशानी दिल्ली मेट्रो रेल निगम के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बताई।
.jpg)
इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमआरसी ने मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही है। डीएमआरसी का कहना है कि यदि कोरोना का संक्रमण कम हुआ तो अगले माह से कुछ अतिरिक्त गेट खुल सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के नौ कॉरिडोर पर 253 स्टेशन हैं। सभी स्टेशनों पर चार से पांच गेट हैं।
डीएमआरसी का कहना है कि स्टेशनों पर शारीरिक दूरी के नियम के पालन के लिए सिर्फ एक गेट को खोलने का फैसला लिया गया था। अधिक गेट खुलने पर स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है।


Download Android App
Download iOS App



