डीडीए की नई योजना: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल प्लॉट की नीलामी, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Summary :

Residential Plots in Delhi: दिल्ली में प्राइम रेसीडेंशियल, इं‌डस्ट्रियल व कर्मि‌‌शियल प्लॉट,फ्यूल स्टेशन,कियोस्क व फूडकोर्ट प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपनी प्राइम प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए मेगा ई ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस ई ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए डीडीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व हेल्पडेस्क की शुरुआत 23 अप्रैल से शुरु कर दी है। रजिस्ट्रेशन व बयाना (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख 22 मई 2026 है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा ई ऑक्शन के जरिए द्वारका में एक फूड कोर्ट वार्षिक…

Residential Plots in Delhi: दिल्ली में प्राइम रेसीडेंशियल, इं‌डस्ट्रियल व कर्मि‌‌शियल प्लॉट,फ्यूल स्टेशन,कियोस्क व फूडकोर्ट प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द राजधानी के विभिन्न स्थानों पर स्थित अपनी प्राइम प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए मेगा ई ऑक्शन आयोजित करने जा रहा है। इस ई ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए डीडीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया व हेल्पडेस्क की शुरुआत 23 अप्रैल से शुरु कर दी है। रजिस्ट्रेशन व बयाना (ईएमडी) जमा करने की अंतिम तारीख 22 मई 2026 है। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस मेगा ई ऑक्शन के जरिए द्वारका में एक फूड कोर्ट वार्षिक लाइसेंस फीस के आधार पर नीलाम किया जाएगा। इसके अलावा 10 इंस्टीट्यूशनल प्लॉट जिसमें धार्मिक प्लॉट्स भी शामिल हैं।

21 इंडस्ट्रियल प्लॉट्स, 16 कमर्शियल प्लॉट्स, एक फ्यूल स्टेशन, 24 रेजिडेंशियल प्लॉट्स, ओएसिस बांसेरा में एक कैफे बैंबो, पांच मल्टी लेवल पार्किंग, एक ग्रुप हाउसिंग प्लॉट्स, एक जनक प्लेस शॉप, चार कियोस्क व 57 कमर्शियल स्टेटस इस ई ऑक्शन में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ई ऑक्शन की तारीख व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख के बाद घो‌षित की जाएंगी। इसकी जानकारी डीडीए की मुख्य वेबसाइट व ई ऑक्शन वेबसाइट पर भी साझा की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस ई ऑक्शन में शामिल होने वाले सभी बोलीदाताओं के लिए ई सिग्नेचर जरुरी हैं। इसके बिना वे ई ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। किसी अन्य प्रकार की जानकारी बनाए गये हेल्पडेस्क से प्राप्त की जा सकती है। ई ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले अपने प्रश्नों व शंकाओं का समाधान भी य‌हां प्राप्त कर सकते हैं।

Also Read: दिल्ली में हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दिए सख्त निर्देश

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।