Delhi LG Heatwave Review Meeting: राजधानी में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने निर्देश दिए कि गर्मी से निपटने के लिए तैयार किया गया एक्शन प्लान एक सप्ताह के भीतर ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह लागू किया जाए। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेटों को इस पूरी प्रक्रिया में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के निर्देश दिए, ताकि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।
संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और सार्वजनिक राहत उपाय
उपराज्यपाल ने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और श्रमिकों जैसे संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त छाया, पेयजल और अन्य राहत उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि हीटवेव के असर को कम किया जा सके।इसके अलावा, उन्होंने अत्यधिक गर्मी के दौरान शहर के पक्षियों और जानवरों की देखभाल पर भी ध्यान देने की बात कही। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे जीव-जंतुओं को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।


Download Android App
Download iOS App




