Delhi Legislative Assembly: दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्य दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भी प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 14 विधायकों को नगर निगम के लिए नामित किया है। सभी विधायक निगम सदन की बैठक के सदस्य होंगे।
जिन विधायकों को इसमें शामिल किया है उनमें नरेला विधानसभा से राज करण खत्री, विधानसभा से तिलक राम गुप्ता, वजीरपुर विधानसभा से पूनम शर्मा, सदर बाजार विधानसभा से सोम दत्त, करोलबाग विधानसभा से विशेष रवि, मादीपुर से कैलाश गंगवाल, हरीनगर से श्याम शर्मा, बिजवासन से कैलाश गहलोत, पालम से कुलदीप सोलंकी, दिल्ली कैंट से विरेन्द्र सिंह कादयान, राजेंद्र नगर से उमंग बजाज, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, छतरपुर से करतार सिंह तंवर और पडपडगंज से रविंद्र सिंह नेगी को नामित किया गया है। यह सभी विधायक महापौर और उपमहापौर चुनाव में मतदान भी करेंगे।
Also Read: दिल्ली में हीटवेव से निपटने की तैयारी तेज, एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दिए सख्त निर्देश


Download Android App
Download iOS App




