धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

Summary :

वाड्रा के खिलाफ ईडी का केस लंदन में संपत्ति खरीद में धनशोधन से जुड़ा है। उनपर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन जीबीपी की संपत्ति खरीदने का आरोप है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वाड्रा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर अपने वकीलों के साथ मध्य दिल्ली के जामनगर स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। वाड्रा के खिलाफ विदेश में संपत्ति खरीद में कथित रूप से धनशोधन से जुड़ी आपराधिक शिकायत दर्ज हैं।

इस मामले में वाड्रा की जांच अधिकारी (आईओ) के समक्ष यह निर्धारित उपस्थिति है। वाड्रा स्वास्थ्य कारणों के चलते मंगलवार को पेश नहीं हुए थे। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में इस महीने की शुरुआत में वाड्रा से तीन दिन के दौरान 23 घंटे पूछताछ की थी। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच में सहयोग करने के लिये कहा था।

Enforcement Directorate

गौरतलब है कि वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का केस लंदन में संपत्ति खरीद में धनशोधन से जुड़ा है। उनपर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन जीबीपी (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति खरीदने का आरोप है। एजेंसी ने अदालत को बताया था कि उसे लंदन में विभिन्न नई संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिनका संबंध वाड्रा से है।

इनमें दो घर शामिल हैं, एक घर की कीमत पांच मिलियन पाउंड और दूसरे घर की कीमत चार मिलियन पाउंड है। इसके अलावा छह अन्य फ्लैट और अन्य संपत्तियां हैं।

Desk Team