दिल्ली का रोहिणी कोर्ट एक बार फिर गोलियों के तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, वकील और कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के बीच सुरक्षा जांच के दौरान कहासुनी हो गई, जिसके बाद वहां फायरिंग हुई।
जानकारी के मुताबिक, घटना में 2 वकीलों को गोली लगी है। घायल वकीलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ। हालांकि पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना से हर कोई हैरान है।

कोर्ट में पहले भी चल चुकी हैं गोलियां
रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना कोई नयी नहीं है। इससे पहले 26 सितंबर 2021 को कोर्ट में शूटआउट की घटना हुई थी। उस समय विचाराधीन कैदी जितेंद्र मान गोगी की रोहिणी कोर्ट रूम के अंदर वकील की ड्रेस में आए दो गैंगस्टरों राहुल और जगदीप उर्फ जग्गा ने जज के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। दोनों हमलावर टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े हुए बताए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



