रोहिणी अग्निकांड: CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, हर संभव मदद का वादा

Summary :

दिल्ली सरकार ने राहत कार्यों के लिए की त्वरित कार्रवाई

दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गी-बस्ती में लगी आग से दो बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सरकार ने राहत कार्यों की शुरुआत की है, जिसमें प्रभावितों के लिए अस्थायी आश्रय, भोजन और चिकित्सा सहायता शामिल है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके की झुग्गी-बस्ती में रविवार को आग लगने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन द‍िया। हादसे पर दुख प्रकट करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, रोहिणी में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

दिल्ली में लागू होगी EV 2.0 policy, CM रेखा गुप्ता आज कर सकती है ऐलान

पीड़ित परिवार के लिए हर संभव प्रयास की बात कहते हुए उन्होंने लिखा, “घटना के बाद, दिल्ली सरकार पीड़ितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। स्थानीय विधायक और एसडीएम तुरंत राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जिसमें प्रभावित निवासियों के लिए मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता और भोजन का प्रावधान शामिल है। विस्थापित परिवारों को पास के स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां उनके कल्याण के लिए अस्थायी आश्रय और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए स्थिति की निगरानी कर रहे हैं कि हर प्रभावित व्यक्ति को समय पर सहायता और पुनर्वास दिया जाए। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

बता दें कि आग श्रीनिकेतन अपार्टमेंट के पास की एक झुग्गी में लगी और इसके कारण खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के कई रसोई गैस सिलेंडर फट गए। पश्चिमी क्षेत्र के उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.के. चट्टोपाध्याय ने कहा, “आग सुबह करीब 11.55 बजे लगी और चार से पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग न बुझने पर बाद में कुल 26 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.