हरिद्वार : रुड़की कैंट के लालकुर्ती स्थित सैपर्स बाजार में अचानक आग लग गयी। मौके पर पहुंचे बीईजी आर्मी के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी पाकर बीईजी कमांडेंट श्रीरघु निवासन ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। लालकुर्ती स्थित सैपर्स बाजार में पंजाब नेशनल बैंक के समीप मोहित की एक जरनल स्टोर, चक्की और सेलर है जिसमें रजाई में रुई भरने का कार्य किया जाता है।
शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर दुकान में भयंकर आग लग गयी। आग लगने की सूचना व्यपारियों ने आर्मी के बीईजी सेंटर के जीएमपी के सीएचएम नागेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही नागेंद्र मौके पर पूरी फोर्स के साथ पहुंचे और सूचना सेना के फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद सेना फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पंहुंची और आर्मी के सीएचएम एवं जवानों ने आग पर में काबू पाया।
इस दौरान आग की लपटों में घिरे तीन युवकों की जान भी बीईजी के जवानों ने बचाई। सूचना पाकर मौके पर उत्तराखण्ड अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। सीएचएम द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे बीईजी कमांडेंट श्रीरघु निवासन ने घटना का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App



