देहरादून : नैनीताल हाईकोर्ट ने स्टिंग मामले पर राज्य सरकार को झटका देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए इस तरह से स्टिंग ऑपरेशन होना बेहद जरूरी है। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। सीएम ने कहा कि राज्य के हित में स्टिंग ऑपरेशन होना जरूरी तो है, लेकिन उस स्टिंग ऑपरेशन करने का मकसद क्या है यह भी साफ होना चाहिए।
पत्रकार वार्ता में जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूछा गया कि जीरो टॉलरेंस की सरकार आप चलाने की बात कर रहे हैं ।लिहाजा इस कड़ी में हाई कोर्ट ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए स्टिंग ऑपरेशन को होना बेहद जरूरी बताया है तो इस पर आपका क्या कहना है? इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन होना जरूरी तो है, लेकिन यह देखा जाना भी बेहद जरूरी है कि स्टिंग ऑपरेशन किस मकसद से किए जा रहे हैं? आपकी नीयत स्टिंग ऑपरेशन को लेकर क्या है, यह भी साफ होना चाहिए। सीएम ने कहा कि इस तरह के काम को करने से पहले उसकी नीयत क्या है? इस पर भी सभी के विचार साफ होने चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



