संघ परिवार विश्वविद्यालयों को चुप कराने की योजना छोड़े : CM विजयन

Summary :

दिल्ली के जेएनयू परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के एक दिन बाद, पिनरई विजयन ने इस हमले की निंदा की और कहा कि संघ परिवार को खूनखराबा कर विश्वविद्यालयों को चुप कराने की अपनी शैतानी योजना हर हाल में छोड़ देनी चाहिए।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के एक दिन बाद, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को इस हमले की निंदा की और कहा कि संघ परिवार को खूनखराबा कर विश्वविद्यालयों को चुप कराने की अपनी शैतानी योजना हर हाल में छोड़ देनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों पर हमला, हिंसोन्माद, असहिष्णुता का एक भयावह प्रदर्शन है। हमले की व्यापकता से साजिश की सीमा का पता चलता है। संघ परिवार को खूनखराबे के जरिए विश्वविद्यालयों को चुप कराने की अपनी इस इस शैतानी साजिश को हर हाल में त्याग देनी चाहिए। याद रखें, वे छात्र सभी के लिए बोल रहे हैं।” कई नकाबपोश लोगों ने जेएनयू परिसर के अंदर रविवार को छात्रों और शिक्षकों को डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। रविवार को हुई हिंसा में कम से कम 20 छात्रों को गंभीर चोटों के साथ एम्स में भर्ती कराया गया, जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष भी शामिल हैं। 

JNU हमले ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की याद दिला दी : उद्धव ठाकरे

Desk Team