दक्षिणी दिल्ली : सराय काले खां से मीठापुर होकर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास किया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 3580 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को जब इस राष्ट्रीय राजमार्ग के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच रहे थे तो अपोलो अस्पताल के नजदीक मथुरा रोड पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी की अगुवाई में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष रोहताश कुमार एडवोकेट, एसडीएमसी सेंट्रल जोन के अध्यक्ष केके शुक्ला, निगम पार्षद अनामिका मिथिलेश सिंह, बिरन्द्री महेश अवाना और महेश लोहिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगरा नहर मीठापुर चौक पर नितिन गडकरी ने शिलान्यास समारोह में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की निरंतर मांग करते आ रहे भाजपा नेता व तीसरी विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को प्रतीक चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।


Download Android App
Download iOS App



