Saurabh Bhardwaj on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (आप) ने छह राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा के खिलाफ जमीन पर दिख रहे आक्रोश को सही बताया है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश भर के युवाओं का राघव चड्ढा के खिलाफ गुस्सा जायज है। उन्होंने कहा कि जिस आप पार्टी ने उन्हें पहचान दी और उन्होंने उसी के साथ विश्वासघात कर दी।
राघव चड्ढा दलील दे रहे हैं कि नौकरी की तरह उन्होंने दल बदल लिया, लेकिन नौकरी बदलने पर लोग अपनी मूल कंपनी के खिलाफ साजिश नहीं रचते हैं। राघव चड्ढा ने तो ईडी का शिकंजा कसते ही भाजपा के साथ मिलकर ‘आप’ के खिलाफ साजिश रचनी शुरू कर दी थी। वह एक साल से मीडिल क्लास के मुद्दे उठाने वाला युवा नेता की छवि बना रहे थे और भाजपा उनकी मदद कर रही थी।
Raghav Chadha News:’राघव चड्ढा ने भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा’

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने क्या किया? जब राघव चड्ढा पर ईडी का शिकंजा कसा तब उन्होंने तय कर लिया कि वे भाजपा में शामिल होंगे। मगर उन्होंने किसी को यह बात नहीं बताई। राघव चड्ढा ने भाजपा के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। भाजपा पहले दिन से इस षड्यंत्र का हिस्सा थी। यह कैसे हुआ इसे समझने की जरूरत है।
Also Read: कब्र से बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई, 19,300 के लिए मौत का सबूत मांग रहा था सिस्टम


Download Android App
Download iOS App





