SC विवाद : न्यायमूर्ति चेलमेश्वर आज छुट्टी पर

Summary :

NULL

सुप्रीम कोर्ट के कामकाज की खुले तौर पर आलोचना करने वाले चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से एक न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर आज तबीयत ठीक ना होने के कारण छुट्टी पर हैं। सूत्रों ने बताया कि यह निश्चित है कि न्यायमूर्ति चेलमेश्वर आज अदालत का कामकाज नहीं देखेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा आज सुबह सभी चारों वरिष्ठतम न्यायाधीशों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कल इन चारों न्यायाधीशों के साथ 15 मिनट तक बातचीत की थी। न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के अलावा 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन करने वाले तीन अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ हैं।

इन चारों न्यायाधीशों ने कल शाम को न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के आवास पर मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ भी देर शाम को न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के आवास पर गए।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team