जींद रेप और मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस केस में 18 साल के मुख्य आरोपी का शव मंगलवार रात कुरुक्षेत्र से बरामद हुआ है। पुलिस को उसका शव काफी सड़ी-गली हालत में करनाल-कुरुक्षेत्र सीमा का पास बतेड़ा इलाके में मिली है। आरोपी की लाश मिलने से मामला और उलझ गया है।
कुरुक्षेत्र के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस धीरज सिंह का कहना है कि आरोपी की लाश उसके घरवालों के पहचानने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। वही , आरोपी का नाम गुलशन बताया जा रहा है। वह पीड़िता के ही गांव का रहने वाला था और 9 जनवरी से गायब था। पीड़िता भी 9 जनवरी को ही गायब हुई थी और फिर 15 जनवरी को उसका शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। ऐसे में पीड़िता के घरवालों ने ही लड़के पर अपहरण का शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने गुलशन की तलाश शुरू की। मंगलवार देर रात उसका शव बरामद हुआ। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है और उसपर चोट के कई निशान हैं। पुलिस इसे हत्या का केस मान रही है।
आपको बता दें कि जींद में गैंगरेप के बाद मृत पाई लड़की के साथ दिल्ली की ‘निर्भया’ जैसी बर्बरता हुई थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले रोहतक पीजीआई के डॉक्टर एसके दत्तरवाल ने बताया था कि लड़की के शव की हालत देखकर उसके साथ हुए भयंकर यौन हमले का पता चलता है। तीन से चार लोग इस गैंगरेप में शामिल थे।
डॉक्टर ने यह भी बताया था कि एक भारी और बिना धार वाले हथियार को उसके शरीर में घुसाया गया था जिसके चलते उसका लिवर तक फट गया था। इसके अलावा उसे डुबोकर मारने के संकेत भी मिले थे। पीड़िता कुरुक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। जींद के बाद पानीपत और फरीदाबाद में भी गैंगरेप की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



