जामिया विश्वविद्यालय के समीप हिंसा के बाद पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर दक्षिणपूर्व दिल्ली के सभी सकूल सोमवार को बंद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह घोषणा की।
सिसोदिया ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में जामिया, ओखला, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और मदनपुर खादर समेत दक्षिण पूर्व जिले के इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूल कल बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।’’
गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनकारियों ने रविवार दोपहर को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के समीप बसों में आग लगा दी और पुलिस के साथ झड़प की।


Download Android App
Download iOS App



