जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार की रात छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में लिया। युवकों को हिरासत में लिये जाने का हालांकि तत्काल पता नहीं चल सका है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी के बाद कुपवाड़ के लोलाब में गुरुवार देर रात कई घरों की तलाशी ली। सूत्रों ने कहा, ‘छापे के दौरान इशफाक अहमद मल तथा अबास शफी मल को हिरासत में लिया गया।’
दोनों को हिरासत में लेने की वजहों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। दोनों युवकों को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ स्थानीय लोग सकड़ पर उतरे। उन युवकों को तत्काल रिहा करने की मांग को लेकर कुपवाड़- वार्नोव मार्ग को जाम किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी दोनों युवकों की रिहाई के पक्ष में नारे भी लगा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



