लोगों के सहयोग से मजबूत होगी सुरक्षा

Summary :

इसके लिए द्वारका जिला पुलिस ने ‘नेबरहुड वॉच स्कीम’ के तहत शनिवार को द्वारका सेक्टर 19 स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दक्षिणी दिल्ली : लोगों के सहयोग से द्वारका जिला में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जाएगा। इसके लिए द्वारका जिला पुलिस ने ‘नेबरहुड वॉच स्कीम’ के तहत शनिवार को द्वारका सेक्टर 19 स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान द्वारका की 351 सोसायटी में से 227 सोसायटी, 52 डीडीए पॉकेट में से 43 पॉकेट के साथ क्षेत्र के नौ गांव से आए आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। ​इस टीम ने उक्त क्षेत्रों में जाकर जांच की।

इस दौरान देखा गया कि वहां सुरक्षा को लेकर क्या सुरक्षा की गई है। इस मौके पर साउथ के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एड ऑर्डर) आरपी उपाध्याय, वेस्टर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी मधुप तिवारी और द्वारका जिला उपायुक्त अंटो अल्फोंस, पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सिंह सागर मौजूद रहे।

ये सोसायटी सबसे सुरक्षित घोषित
पुलिस और कमेटी की जांच में पाया गया कि द्वारका सेक्टर-13 स्थित डीजेए, सीजीएसएस को सबसे सुरक्षित पाया गया। वहीं सेक्टर-3 स्थित वेलकम ग्रुप वेलफेयर सोसायटी फर्स्ट रनरअप रहा जबकि सेक्टर-22 ​स्थित सीजीएसएस व सेक्टर-23 स्थित सीजीएसएच सेकेंड रनरअप रहे। सेक्टर-12 स्थित शुभम अपार्टमेंट को सुरक्षित डीडीए पॉकेट चुना गया।

Desk Team