पश्चिमी दिल्ली : उत्तर-पश्चिम जिले के ब्रिटानियां चौक फ्लाईओवर के पास सड़क पार रहे व्यक्ति को बचाने के लिए वाहन चालकों द्वारा इमरजैंसी ब्रेक लगने से सात गाड़ियां एक के बाद एक दूसरे गाड़ियों को टक्कर मारती गई। गाड़ियों के टकराने की आवाज से लोग सहम गए। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गाड़ियों के टकराने के बाद रिंग रोड पर लम्बा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर जब तक पहुंची पुलिस, इसके पहले वाहन चालक अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए। कुछ गाड़ियों के बोनट क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस दुर्घटना के बाद किसी भी वाहन चालक ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। घटना का इलाका दो थाना क्षेत्र के बीच आता है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ब्रिटानियां चौक के फ्लाईओवर से तेज रफ्तार से वाहन आ रहे थे। शकूरपुर स्थित फुटओवर ब्रिज के पास एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। अचानक व्यक्ति को बचाने के लिए फ्लाईओवर की तरफ से आई स्विफ्ट कार चालक ने इंमरजैंसी ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही सात गाड़ियां टकरा गई।
गाड़ियों के टकराने के बाद लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चालू किया। लोगों का कहना था कि सुबह-शाम आसपास फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके जान जोखिम में डालकर फ्लाईओवर के पास सड़क पार करते है, जिसके कारण हादसे का शिकार हो जाते हैं। फोटोः दयाशंकर


Download Android App
Download iOS App



