नई दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली व उत्तराखण्ड के प्रभारी श्याम जाजू और केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के बयान ‘भाजपा पैसे देकर आम आदमी पार्टी के विधायक तोड़ रही है’ को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया। सिसोदिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुये केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि हार की निराशा को भांपते हुए आम आदमी पार्टी राजनीति छोड़कर प्रपंच में पड़ गई है।
पहले उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं और कहते हैं कि कांग्रेस को हिन्दू वोट नहीं देगा और केवल मुस्लिमों में भ्रम है। फिर आम आदमी पार्टी झुग्गी-झोंपड़ियों में पर्चे बंटवाती है कि कोई आपको वोट के लिए पैसा देने आए तो उससे पैसा ले लेना, मना मत करना, पर वोट आम आदमी पार्टी को ही देना। सिसोदिया का यह आरोप की आप के 7 विधायकों को 10 करोड़ रुपया भाजपा दे रही है, सरासर गलत है। इस बाबत उनके पास कोई सबूत है तो उन्हें तुरंत सार्वजनिक करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



