मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्कूली वैन और यात्री बस के बीच हुई टक्कर में बच्चों की हुई मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘सतना सड़क हादसे की खबर से स्तब्ध हूं, मन दुखी है। हादसे में हताहत बच्चों को श्रद्घांजलि अíपत करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।’ ज्ञात हो कि, गुरुवार की सुबह सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में बिरसिंहपुर गांव में एक निजी स्कूल की वैन और विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस के बीच आमने-सामनेसे टक्कर हुई। इस हादसे में चार बच्चों और वैन चालक की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App




