दक्षिणी दिल्ली : तैमूर नगर में घर के सामने रूपेश की गोली मारकर हत्या के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों पर अधिकारियों की गाज गिरी है। वारदात के बाद मामले में विजिलेंस जांच बैठाई गई थी। जिसमें लोकल पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के एसएचओ सुशील कुमार और डिविजन ऑफिसर एसआई राजेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा तैमूर नगर बीट में तैनात हेड कांस्टेबल अजय, सिपाही सुरेंद्र और सिपाही हरीराम को सस्पेंड कर दिया गया।
एक तरफ जहां अधिकारियों की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है, वहीं पीड़ित परिजनों ने अधिकारियों की इस कार्रवाई को नाकाफी बताया है। बता दें कि रूपेश की हत्या के इस मामले में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिस तरह से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए उसकी गंभीरता को देखते हुए ज्वाइंट सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। आरोप था कि इलाके में बांग्लादेशी गैंग एक्टीव है। चरस, गांजा आदि नशे की चीजों का धंधा फल फूल रहा है। इसी धंधे के चलते असामाजिक तत्व आते जाते हैं। रूपेश की मौत इसी का नतीजा था। अगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर लगाम कसी होती तो रूपेश जीवित होता। इन गंभीर आरोपों के बाद जांच की जिम्मेदारी जिलों के एडिशनल डीसीपी को सौंपी गई थी।
दिल्ली बनी हत्याअों की राजधानी, तैमूर नगर के बाद अब जहांगीरपुरी में एक शख्स को गोली मारी, मौत
एडिशनल डीसीपी ने मंगलवार को अपनी जांच रिपोर्ट सीनियर अफसरों को सौंप दी। पुलिस सूत्रों की माने तो जांच में लोकल पुलिस की कई खामियों सामने आईं। जिसके बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के एसएचओ और डिविजन अफसर को तुरंत थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा उस बीट में तैनात हेड कांस्टेबल सहित तीन बीट ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



