नई दिल्ली : शूटर दादी के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध चंदरो तोमर की बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैरों की सफल सर्जरी हुई। कुछ दिनों पहले बंदरों ने उनपर हमला कर दिया था। इस घटना में उनके दांए पैर की हड्डी टूट गई थी। एम्स के ऑर्थो-जिरियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के बाद कुछ दिनों तक दादी को एम्स में ही रखा जाएगा। वह मंगलवार को एम्स में भर्ती हुई थी और बुधवार को उनकी सर्जरी की गई है।
एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विजय गुर्जर का कहना है कि दादी पर कुछ बंदरों ने हमला कर दिया था। उनसे बचाव करते हुए दादी गिर गई और उनके दांए पैर की हड्डी टूट गई जिसके बाद उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया। उन्होंने कहा कि जिरियाट्रिक और ऑर्थो डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने मिलकर उनकी जांच की। जांच के बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया।
डॉ. राजेश मल्होत्रा और डॉ. विक्रांत मन्हास की टीम ने उनकी सर्जरी की है और अब वह ठीक हैं। उनका कहना है कि दादी की उम्र 87 वर्ष है। इस उम्र में सर्जरी करना संभव नहीं होता, डॉक्टर भी सर्जरी से बचता है। लेकिन एम्स में इन बुजुर्गों के लिए अलग से बेड हैं। पहले पूरी स्थिति देखकर ही इतनी अधिक उम्र में सर्जरी की जाती है। डॉ. विजय का कहना है कि पहले भी दादी का इलाज एम्स में ही चल रहा है। उनक लंग्स में कुछ परेशानी थी जिसका इलाज वह बीते कुछ समय से एम्स में ही करवा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



