पाकिस्तान के लाहौर में एक किशोर की कथित रूप से शिक्षक द्वारा बुरी तरह पिटाई किए जाने से मौत हो गई। उसके सहपाठियों और पुलिस ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के मुताबिक, 10वीं कक्षा के छात्र हाफित हुसैन बिलाल को उसके शिक्षक ने प्रताड़ित किया।
लड़के के सहपाठियों के हवाले से पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने अपना पाठ याद नहीं किया था। शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है।
एक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, “लड़के को स्कूल से अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।” पीड़ित के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है, “स्कूल की फीस न भरने को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल और प्रशासन पिछले कुछ दिनों से मेरे बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।”
उन्होंने आगे कहा, “शिक्षक ने उसे बार-बार घूंसा मारा, उसे बालों से पकड़कर उसके सिर को दीवार से टकरा दिया, जबकि उस दौरान सभी उस पर चिल्ला रहे थे।” रिपोर्ट में आगे कहा गया, इसके चलते छात्र कक्षा में बेहोश होकर गिर गया और फिर दम तोड़ दिया।


Download Android App
Download iOS App



