दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत मंगलवार को और 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।साथ ही आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है। अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए जेल के अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का निर्देश दिया।
डीएनए रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
आपको बता दें कि 4 जनवरी को डीएनए रिपोर्ट ने केस में एक बड़ा खुलासा किया। डीएनए रिपोर्ट से पता चला कि पुलिस जांच के दौरान जो बाल और हड्डी बरामद किए थे वो मृतका श्रद्धा के ही थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि नमूनों की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट पीड़िता के पिता और भाई के डीएनए से मेल खाती है।
क्या है श्रद्धा हत्याकांड का मामला
पिछले साल 18 मई को एक झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी।पहले उसका गला दबाया गया था और जब उसकी मौत हो गई, तब बड़ी ही बेरहमी से उसके शरीर शरीर के कई टुकड़े कर दिए और फिर चालाकी से कई दिनों तक उन टुकड़ों जंगल में ठिकाने लगाता रहा।लेकिन इस मामले का पर्दाफाश भी हुआ और पुलिस ने पिछले साल 2 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार कर लिया। आफताब इस समय तिहाड़ जेल में ही बंद चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



