पहले अस्‍पताल…फिर मंदिर…क्या अब Urvashi Rautela की मां ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ!

Summary :

भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से अभी तक उनकी ट्रीटमेंट जारी हैं। बता दे की ऋषभ को बेटर ट्रीटमेंट के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।ऋषभ के बेहतर स्वास्थ के लिए लगातर उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारे भी दुवाएं मांग रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं।

भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से अभी तक उनकी ट्रीटमेंट जारी हैं। बता दे की ऋषभ को बेटर ट्रीटमेंट के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। जहां उनका इलाज अभी भी जारी हैं। ऐसे भी ऋषभ के बेहतर स्वास्थ के लिए लगातर उनके फैंस सहित बॉलीवुड के कई सितारे भी दुवाएं मांग रहे हैं। लेकिन इस बीच  सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए हैं। 
Rishabh Pant Health Update: एयरलिफ्ट किए गए ऋषभ पंत, अब मुंबई के इस बड़े  अस्पताल में होगी सर्जरी - rishabh pant airlifted to mumbai admit in  lilavati hospital - Navbharat Times
दरअसल अब इस बात से तो सभी वाकिफ हो गए होंगे की लगातार ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड की हसीना उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जाता हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी भी सामने आई थी की उर्वशी रौतेला ऋषभ से मिलने कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल भी पहुंची थी जिसकी तस्वीरें खुद एक्ट्रेस में शेयर की थी। वही अब उर्वशी के बाद उर्वशी की मां यानी मीरा रौतेला ने कुछ ऐसे पोस्ट कर दिए हैं जिससे एक बार फिर उनके फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं। 
बता दे की मीरा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बीते दिन मुंबई के कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल के बाहर की एक तस्‍वीर खींची और उसे स्‍टोरी के पर शेयर कर दिया। पोस्ट को शेयर करते हुए उर्वशी की मां ने लिखा, ‘सब कुछ ठीक है बेटा चिंता मत करो @urvashirautela।फोटो कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर क्लिक की गई है। 
इसके बाद कहीं मंदिर में मीरा रौतेला ने हैप्पी फोटो शेयर की है। बता दे की हाल ही में अस्पताल में ऋषभ पंत के घुटने की सफल सर्जरी हुई थी, जहां उन्हें लगभग घातक कार दुर्घटना के बाद ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं मीरा रौतेला की पोस्ट के बाद एक बार फिर यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर उर्वशी को किस बात की चिंता सता रही है? क्या उर्वशी की मां ऋषभ पंत के लिए दुआ मांगने मंदिर पहुंची हैं?
वही अब मीरा रौतेला के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल और कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की-  ‘व्हाट्सएप या कॉल करके भी ये बात बताया जा सकता है।’ इसका जवाब देते हुए मीरा ने पलटकर लिखा, ‘मूर्ख, तुम्हें यह कैसे पता।’ 
तो वही एक यूजर ने लिखा है की ओरिजिनल आईडी से आओ उर्वशी रौतेला। इस तरह के कमैंट्स कर यूजर्स अब लगातर उर्वशी और उनकी मां को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Desk Team