श्रद्धा वॉल्कर (Shraddha Walker’s) की हत्याकांड में खुलासों का दौर जारी है। इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे है।जांच में पता चला है कि श्रद्धा की हत्या करने से ठीक एक महीने पहले आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) उसे लेकर हिमचाल प्रदेश (Himachal Pradesh) गया था। यहां दोनों ने होटल के मालिक को पैसे ट्रांसफर किए थे, जिसकी डिटेल सामने आ चुकी है।
ट्रांजेक्शन की डिटेल आई सामने
आपको बता दे कि आफताब और श्रद्धा अप्रैल में हिमाचल के तोष गए थे। यह गांव कसौल से आगे 30 किलोमीटर दूर है। दोनों तोष गांव के होटल में रुके थे। इसके ट्रांजेक्शन की डिटेल सामने आई है। हैरान करने वाली बात ये है कि अफताब ने होटल के रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी. बस आधार कार्ड (Aadhaar card) की कॉपी दी थी।
क्या है पूरा मामला?
आफताब और श्रद्धा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगी।अप्रैल में दोनों दिल्ली में आ गए, जहां श्रद्धा ने पूनावाला पर शादी करने का दवाब बनाना शुरु कर दिया। जिसके चलते उनके संबंधों में खटास आ गई। आफताब ने परेशान होकर गला घोंटकर श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें फ्रीजर में प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रख दिया। अगले 18 दिनों तक वह चुपचाप उन थैलियों को अलग-अलग जगह फेंककर आया।


Download Android App
Download iOS App



