काजोल ने खोले पति अजय देवगन से जुड़े कई राज, बोली- खुद को लॉक कर एक्टर करते हैं ये काम

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने खुलासा किया है कि पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभा रहे अजय देवगन असल जिंदगी में स्वादिष्ट खाना बनाने वाले प्यारे पति हैं। अजय को खाना बनाना बहुत पसंद है। हम अक्सर कहते हैं कि कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है, अजय उन कुक में से एक हैं।

बॉलीवुड की दिग्गज
अदाकारा काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार
निभाए है। उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसे ही बरकरार है जैसे सालों पहले हुआ करती थी।
काजोल की एक्टिंग आज भी लोगों को उनका दीवाना बना देती है।

काजोल पिछले काफी
वक्त से फिल्मों से दूर थी लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म
सलाम वेंकी से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा
रही हैं। सलाम वेंकी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों से काफी अच्छा
रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इन दिनों काजोल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल
ही में प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति और अभिनेता अजय देवगन को लेकर कई
चौकाने वाले खुलासे किए।

दरअसल, हाल ही में
काजोल अपनी को-एक्टर
विशाल जेठवा के
साथ सलाम वेंकी के प्रमोशन के लिए
टीवी के पॉपुलर शो सा रे गा मा पा के खास एपिसोड में पहुंची थी।
जहां फिल्म इंडस्ट्री में काजोल के 30 सालों के सेलिब्रेट किया गया था। इस दौरान
शो की होस्ट भारती ने एक्ट्रेस से उनके पति अजय देवगन की कुकिंग के बारे में सवाल
पूछा।

पत्नी संग फिल्म की प्रमोशन में बिजी हुए अजय देवगन, ट्रेडिशनल लुक में बला की  खूबसूरत नजर आईं काजल kajol and ajay devgan spotted at indian idol set for  film promotion bollywood

भारती के सवाल का जवाब देते हुए काजोल ने कहा, ‘यह उतना ही
अविश्वसनीय है जितना सुनने में लगता है। अजय को कुकिंग करना बहुत पसंद है। हम
अक्सर कहते हैं कि कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है
, अजय उन कुक में से एक हैं जिन्हें आप जानते हैं, जो कोई भी डिश तैयार करते
हैं और वह स्वादिष्ट बन जाता है।
’

Drishyam 2 Box Office Prediction Ajay Devgn Akshay Khanna Shriya Saran  Starrer Film - Drishyam 2 Box Office Prediction: सलगांवकर परिवार फिर  दोहराएगा 2 अक्टूबर की कहानी, पहले दिन होगी इतनी कमाई? -

इसी के साथ काजोल ने अजय का सीक्रेट बताते हुए कहा कि ‘खाना पकाने में अजय को बहुत मजा आता है, और जब वह खाना बना रहा होता है तो वो किचन का दरवाजा बंद कर देता है। यहाँ तक
कि जब वह खाना बना रहा होता है
,
तब भी वह अपनी रेसिपी या
जो बना रहा होता है उसे साझा नहीं करता है। वह अक्सर मेरे लिए स्वादिष्ट खिचड़ी
बनाता है और वो उनकी खासियत है।
’

Salaam Venky (2022) - IMDb

सलाम वेंकी की बात करें तो यह फिल्म एक मां की अविश्वसनीय कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे के सामने आने वाली हर चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को पूरी
तरह से जीने में उसकी मदद करती है। फिल्म में काजोल को एक मां और एक्टर विशाल
जेठवा को वेंकटेश उर्फ वेंकी के रोल में है। रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी 9
दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Desk Team