Shraddha Murder Case: कोर्ट ने आफताब के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई के लिए सात मार्च की तारीख तय की

Summary :

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर का गला घोंटने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनने के लिए सात मार्च की तारीख तय की।

12 नवंबर को किया गया था गिरफ्तार
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने पूनावाला को अदालत में शारीरिक रूप से पेश किए जाने के बाद आरोपों पर सुनवाई की तारीख तय की। इससे पहले, 21 फरवरी को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले को सत्र अदालत को भेज दिया था। पूनावाला पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर फेंकता रहा। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Desk Team