नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अदम्य राजनीतिक इच्छा शक्ति के कारण जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का बिल जहां सोमवार को राज्यसभा में पास हुआ, वहीं मंगलवार को लोकसभा में भी बहुमत से पास हो गया। यह देश की एकता, अखंडता जहां परिचायक है। साथ ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने वाला है।
मनोज तिवारी ने सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ संसद भवन परिसर में आवाज बुलंद करते हुए नारा लगाया ‘जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, जो कश्मीर हमारा है, वह सारे का सारा है।’ धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले का जहां देश भर में जश्न मन रहा है, लोग एकजुट होकर भारतीयता का परिचय दे रहे हैं। वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में फिर से कुछ मुट्ठीभर लोगों ने देश विरोधी नारे लगाकर यह साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इस फैसले से टुकड़े-टुकड़े गैंग कितना बेचैन है।
केजरीवाल यदि कन्हैया कुमार की फाइल आगे कार्रवाई के लिए भेज देते तो सोमवार रात जो जेएनयू में हुआ है, ऐसा करने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल संसद में धारा 370 का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर संसद से बाहर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। उनका दोहरा चरित्र अब दिल्ली के लोगों के सामने आ चुका है, उन्हें खुलकर किसी एक का समर्थन करना पड़ेगा। लोकसभा में धारा 370 हटाने का बिल पास होते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे जलाये और भारत माता की जय, वंदेमारतम, ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।


Download Android App
Download iOS App



