दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से एक शिक्षक पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण सिसोदिया ने बैजल के सामने यह मुद्दा रखा। इस महीने के प्रारंभ में दिल्ली के नरेला क्षेत्र में भीड़ ने एक स्कूल में एक शिक्षक को पीट दिया था।
सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों -अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवल- की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए एक पत्र में कहा, ‘हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में गिरफ्तारी कर ली। सबूत इकट्ठे करने के लिए 50 पुलिस अधिकारी भेजे गए।’
पत्र के अनुसार, ‘मैं उपराज्यपाल से आग्रह करना चाहूंगा कि वह नरेला में एक शिक्षक पर हमले में उसी तत्परता से कार्रवाई करने का आश्वासन दें। अन्यथा इससे यह संदेश जाएगा कि शिक्षकों की सुरक्षा आईएएस अधिकारियों की सुरक्षा से कम महत्वपूर्ण है।’ सिसोदिया ने बैजल से मामले में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने और शहर में स्थित सभी राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने का आग्रह किया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



