गुजरात में अहमदाबाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देर रात पटाखे फोड़ने के मामले में पांच दिनों में छह युवकों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बोडक देव सागर अपार्टमेंट के निकट एईसी ग्राउंड में गुरुवार देर रात करीब 0115 बजे पटाखे फोड़ रहे साउथ बोपल के गार्डन रेजीडेंसी निवासी शिरीष पटेल (34) को और देर रात करीब 0315 बजे एईसी ग्राउंड में ही अनल अपार्टमेंट निवासी हार्दिक शाह (29) को तथा देर रात करीब 0240 बजे गोयल इंटरसिटी गार्डन में पटाखे फोड़ रहे गोयल इंटरसिटी निवासी करण खुराना (28) को गश्ती पुलिस ने देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
इसी तरह थलतेज हरिओम पार्क निवासी मेहुल पटेल (41) एक होटल के सामने सड़क पर सोमवार देर रात करीब 1155 बजे पटाखे फोड़ रहा था। तभी पुलिस कंट्रोल की सूचना पर पुलिस ने मेहुल को देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार तड़के उसे जमानत पर छोड़ दिया और वस्त्रालय के सत्यम आवास योजना निवासी जीतूभाई पंचाल (28) रतनपुरा शिवालिक बंगले के निकट सड़क पर सोमवार देर रात करीब 1130 बजे पटाखे फोड़ रहा था।
तभी गश्ती दल पुलिस ने जीतुभाई को देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और दूसरे दिन तड़के उसे जमानत पर छोड़ दिया तथा चार नवंबर को अमराईवाडी के रणछोड जी वास निवासी बणदेवभाई पटेल (33) और आजाद चौक चौक्सी की चाली निवासी विष्णुभाई झाला दो लोग सड़क पर देर रात करीब 1230 बजे के आसपास पटोखे फोड़ रहे थे। इसी समय गश्ती पुलिस ने दोनों को देर रात पटाखे फोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और दूसरे दिन सुबह जमानत पर छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने दीपावली पर पटाखे फोड़ने का समय रात आठ बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया है।


Download Android App
Download iOS App



