सोशल मीडिया : अफवाह फैलाते 100 से ज्यादा चिन्हित

Summary :

पुलिस के लिए अफवाहों पर रोकथाम करना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम अफवाह फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस लगातार विशेष नजर बनाए हुए है।

सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के अलावा पुलिस के लिए अफवाहों पर रोकथाम करना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम अफवाह फैलाने वालों पर दिल्ली पुलिस लगातार विशेष नजर बनाए हुए है। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि अफवाह फैलाने वालों की निगरानी की जा रही है और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
इसके लिए पुलिस की टीमें सोशल मीडिया, जिसमें खास तौर से व्हाट्सऐप, ट्वीटर, फेसबुक व ऐसे अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों की खास निगरानी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने अभी तक 100 से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान की है, जो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक पोस्ट करने की कोशिश करते पाए गए। 
पुलिस की मानें तो ऐसे लोगों के ​खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी पाया गया कि अफवाह फैलाने वाले कई सोशल नेटवर्किंग साइट हैंडलर विदेशों से भी सक्रिय हैं। पुलिस उनके अकाउंट को ब्लॉक करने की कार्रवाई भी शुरू कर रही है। 

Desk Team