फर्जी दस्‍तावेजों से बेटे का करवाया एडमिशन , पिता गौरव गोयल को किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में संस्कृति स्कूल में भर्ती करवाने वाले पिता गौरव गोयल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि गौरव के खिलाफ संस्‍कृति स्‍कूल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

गौरव ने 2013 में अपने बेटे का दाखिला ईडब्‍ल्‍यूएस कैटेगरी में कराया था और उस वक्‍त खुद को झुग्‍गी वाला बताया था। लेकिन 2018 में उसने अपने दूसरे बेटे का दाखिला सामान्‍य कोटे में कराया है।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि गौरव गोयल के ईडब्ल्यूएस में दाखिले के दौरान लगाए गए सभी दस्तोवज फर्जी निकले हैं। इनमें आय प्रमाण पत्र से लेकर एड्रेस प्रूफ गलत निकला है।

गौरव ने अपनी आय 67 हजार रुपये बताई, जबकि वह 23-24 बार विदेश यात्राएं कर चुका है। ये दलों की ट्रेडिंग करता है और एमआरआई सेंटर भी चलाता है। इसने अपने बड़े बेटे का नाम भी बदल दिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team