देश की राजधानी दिल्ली में जल्द ही कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री अरिवन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर ये बात कही उन्होंने कहा हमारे डॉक्टरों और नर्सों की टीम पर मुझे बहुत गर्व है जिन्होंने कोविड-19 के मरीजों को सर्वश्रेष्ठ संभव उपचार उपलब्ध कराया है।
Am so proud of our team of doctors and nurses who have provided the best possible treatment to our Covid patients. Delhi will soon have more recovered patients than the number of active cases. https://t.co/DdPGBKFlmA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 21, 2020
दिल्ली में जल्द ही सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होगी। दिल्ली में कोरोना वायरस के 11,659 मामलों में से 5,567 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में अभी 5,898 सक्रिय मामले हैं। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 571 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या 194 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



