दिल्ली में जल्द ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने वाली है। जिसमें छात्रों को स्टेम और ह्यूमैनिटीज की स्पेशलाइज्ड शिक्षा भी मिलेगी इस बिल्डिंग में करीबन 129 कमरे हैं जहां 13लैब, दो लाइब्रेरी और एमपी हाल है। इस स्कूल का लगभग 90% कार्य पूरा हो चुका है और इसी सिलसिले में बुधवार यानी 18 अक्टूबर के दिन दिल्ली की शिक्षा मंत्री अतिशी मार्लेना नया अधिकारियों के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया उन्होंने कहा है की इसी साल दिसंबर के महीने तक इस बिल्डिंग को पूरी तरह से तैयार किया जाएगा और इसे बच्चों को समर्पित किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने किया अभिभावकों से ये वादा
दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा है की कई सुविधाओं से युक्त ये स्कूल बेहतर शिक्षा व्यवस्था का हब बनने वाला है। और ये शिक्षा के मामले में कई विद्यालयों को भी पीछे छोड़ने वाला है। उन्होंने बताया है की दिल्ली सरकार ने अभिभावकों से ये वादा किया है की पैसों की कमी के कारण कभी भी उनके शिक्षा में कोई दुविधा नहीं आएगी।


Download Android App
Download iOS App



