SpiceJet फ्लाइट में उड़ान में विलंब, पटना जाने वाले यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया प्रदर्शन

Summary :

दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने स्टाफ के साथ हंगामा किया. फ्लाइट अपने तय समय से 7 घंटे लेट थी. उड़ान में देरी के चलते यात्री काफी परेशान हुए. उनकी एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस भी हुई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किसी तरह मामला शांत कराया. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया बयान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया, “शुक्रवार दोपहर 3:10 बजे स्पाइसजेट की पटना जाने वाली फ्लाइट SG-8721/STD के यात्रियों और कर्मचारियों में बहस हो गई. पूछने पर पता चला कि उड़ान में सात घंटे से ज्यादा की देरी हुई. इसपर…

दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने स्टाफ के साथ हंगामा किया. फ्लाइट अपने तय समय से 7 घंटे लेट थी. उड़ान में देरी के चलते यात्री काफी परेशान हुए. उनकी एयरलाइन स्टाफ के साथ बहस भी हुई. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किसी तरह मामला शांत कराया.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया बयान
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया, “शुक्रवार दोपहर 3:10 बजे स्पाइसजेट की पटना जाने वाली फ्लाइट SG-8721/STD के यात्रियों और कर्मचारियों में बहस हो गई. पूछने पर पता चला कि उड़ान में सात घंटे से ज्यादा की देरी हुई. इसपर यात्रियों ने एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ हंगामा किया. घटना की सूचना मिलने पर क्यूआरटी के साथ मिलकर मामले को शांत कराया गया.

Desk Team