संसद में गतिरोध : मोदी 12 अप्रैल को उपवास रखेंगे 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में आयोजित बजट सत्र में विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने के विरोध में 12 अप्रैल को दिनभर का उपवास करेंगे। वहीं , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। सूत्रों ने बताया कि उपवास रखने के दौरान मोदी लोगों और अधिकारियों से मिलने और फाइलों को मंजूरी देने के अपने दैनिक नियमित आधिकारिक कामकाज में कोई बदलाव नहीं करेंगे। भाजपा सांसदों को शुक्रवार को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि संसद में गतिरोध के विरोध में भाजपा सांसद 12 अप्रैल को उपवास रखेंगे।

कांग्रेस ने भाजपा के कार्यक्रम से पहले ही देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिये नौ अप्रैल को पार्टी सदस्यों के एक दिन का उपवास रखने की घोषणा कर दी थी। भाजपा के सभी सांसद 12 अप्रैल को अपने – अपने संसदीय क्षेत्रों में उपवास रखेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उसी दिन कर्नाटक के हुबली में धरना देंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team