Student Dies in School : दिल्ली के वसंत विहार स्थित चिन्मय स्कूल में छठी क्लास के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पीड़ित बच्चे का अन्य छात्र से झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। इसके बाद उसको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
शव पर नहीं मिले चोट के निशान
डीसीपी का कहना है कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा कि यह घटना दौरे (फिट्स) के कारण हो सकती है। डॉक्टरों ने भी संभावना जताया है कि घटना फिट्स के कारण हो सकती है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मृत बच्चे के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है।
मुंह से निकल रहा था झाग : डॉक्टर
दरअसल, आज सुबह 10.15 बजे फोर्टिस अस्पताल वसंत कुंज से सुबह 10.15 बजे सूचना मिली थी। उन्होंने कॉल पर बताया गया कि मरीज प्रिंस पुत्र सागर निवासी ए-120, कुदुमपुर पहाड़ी वसंत विहार में कक्षा 6 का छात्र मृत अवस्था में लाया गया है। जांच से पता चला है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मुंह से झाग जैसा कुछ निकल रहा था। स्कूल के बच्चों और शिक्षकों की जांच की जा रही और उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



