लापता नजीब अहमद को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर सामूहिक रूप से मार्च निकाला। नजीब कथित तौर पर वर्ष 2016 में कैंपस से लापता हो गया था ।
स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन, बापसा, फ्रेटरनिटी मूवमेंट, एमएसएफ और कांग्रेस से जुड़े एनएसयूआई ने मार्च में भाग लिया जो गंगा ढाबे से शुरू हुआ और परिसर में साबरमती ढाबे पर समाप्त हुआ।
नजीब अहमद साल 2016 के बाद से है लापता
नजीब अहमद 15 अक्टूबर 2016 को माही-मंडावी छात्रावास में एबीवीपी के कुछ छात्रों के साथ विवाद के बाद लापता हो गए थे। शुरुआत में मामले की जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की गई और फिर इसे सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया, जिसने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी।
विश्वविद्यालय के अंदर ढपली की आवाजें गूंजी और इस दौरान लगभग 100 छात्र तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें लिखा था कि ”नजीब कहां है?”
छात्र संगठनों ने JNU में निकाला मार्च
छात्रों ने परिसर में मार्च किया और नजीब को वापस लाने की मांग करते हुए नारे भी लगाए।


Download Android App
Download iOS App



