यमुना चैलेंज ट्रॉफी को मिल रहा हर वर्ग का समर्थन: मनोज तिवारी

Summary :

NULL

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित यमुना चैलेंज ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इन क्रिकेट मैचों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत दिल्ली के 6 मैदानों पर शनिवार को 12 मैचों का आयोजन किया गया। इस संबंध में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा प्रतियोगिता का असर दिखने लगा है। प्रतियोगिता के माध्यम से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सरकार की ओर से युवाओं की क्षमता को निखारने के लिए हाथ बढ़ाया है और हजारों युवा इसका फायदा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार न केवल युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने में सहयोग करेगी बल्कि युवाओं के कल्याण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच एक मजबूत सेतु का काम भी करेगी।शनिवार को हुए मैचों में आदर्श गांव सभापुर के मैदान पर पहले मैच में खेलने के लिए उतरी भजनपुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन का लक्ष्य हर्ष विहार की टीम के सामने रखा। भजनपुरा की टीम की ओर से आशीष ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 31 बॉल में 64 रन बनाए।

जबकि 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हर्ष विहार की टीम के भीम और राणा ने 35 बॉल में 53 रन एवं अभिषेक ने 33 बॉल में 42 रन के सहयोग से महज 6 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, प्रदेश प्रवक्ता अशोक गोयल, जिला अध्यक्ष नील दमन खत्री सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team