आतंकवादियों के साथ ताल्लुक रखने के मामले में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व DSP देविंदर सिंह को दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी है। देविंदर सिंह के वकील ने यह जानकारी दी। उनके वकील एमएस खान ने कहा कि अदालत ने सिंह और मामले के एक अन्य आरोपी इरफान शफी मीर को जमानत दे दी।
दोनों को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दायर एक मामले में अदालत द्वारा राहत दी गई है। देविंदर सिंह के वकील ने दावा किया है कि चार्जशीट दाखिल करने में पुलिस नाकाम रही। इसकी वजह से निलंबित डीएसपी को जमानत मिल गई। इससे पहले 9 जून को बर्खास्त डीएसपी देविंदर ने जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के 2 ऑपरेशन में 8 आतंकियों को किया ढेर
गौरतलब है कि देविंदर को 11 जनवरी को हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड कमांडर सैयद नावीद मुश्ताक, उसके सहयोगी रफी राथर और एक अन्य आतंकवादी इरफान शफी मीर के साथ गिरफ्तार किया गया था जब वे राजमार्ग के रास्ते जम्मू जा रहे थे। इसके बाद 15 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रशासन ने उन्हें वीरता के लिए प्रदान किया गया शेर ए कश्मीर पुलिस पदक भी जब्त कर लिया


Download Android App
Download iOS App



