Taj Hotel bomb Threat: दिल्ली में स्कूल, कोर्ट में धमकी मिलने का सिलसिला जारी है। अब दिल्ली के ताज पैलेस होटल को आज ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। सूचना मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इसे इसे अफवाह घोषित कर दिया गया है।
Taj Hotel Bomb Threat

नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल के प्रवक्ता ने कहा कि गहन सुरक्षा जांच के बाद, सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना एक अफवाह थी। हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम लगातार सतर्क हैं और ईमेल के स्रोत के बारे में आगे की जांच जारी है।
#WATCH | Taj Palace Hotel in Delhi received a bomb threat mail. Nothing was found; it has been declared a hoax: Delhi Police pic.twitter.com/OPDEZVnDlH
— ANI (@ANI) September 13, 2025
Taj Hotel Security Alert

दिल्ली के ताज होटल में धमकी मिलने के बाद होटल में सिक्योरिटी अलर्ट पर कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला और इस धमकी को सिर्फ अफवाह घोषित कर दिया गया है। अभी भी ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी के ई-मेल की जांच की जा रही है और यह मेल किसने भेजा उसका पता लगाया जा रहा है।
Bomb Threat in Court
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में उस समय सुरक्षा में हड़कंप मच गया जब न्यायालय परिसर में और उसके आसपास बम होने की चेतावनी देने वाले ई-मेल से अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कार्यवाही बाधित हुई। जैसे ही अलर्ट फैला, हाईकोर्ट की सभी बेंचें तुरंत उठ खड़ी हुईं और वकीलों, मुक़दमों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया।
ALSO READ: ‘2 बजे होगा ब्लास्ट’, दिल्ली HC के बाद बॉम्बे HC को मिली धमकी; मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




