Places to Visit in Winters: सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो भारत की इन 5 सबसे ठंडी जगह को करें Explore

Places to Visit in Winters

Places to Visit in Winters: भारत में सर्दी का मौसम काफी सुहावना होता है। सर्दी के मौसम में लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, लेकिन सर्दियों में घूमने का मजा तब ही आता है। जब आप अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ किसी बेहद ठंडी जगह पर घूमने जाएं। भारत में नवंबर से लेकर मार्च तक मौसम बेहद खूबसूरत होता है। जिसमें सर्द हवाएं और बर्फीली ठंड पड़ती है।

जब मौसम इतना बेहतरीन हो, तो इस मौसम का मजा लेने का मन किसका नहीं होगा। देश के हिमालयी और उत्तरी क्षेत्रों में ज़्यादा ठंड, बर्फबारी और ओले पड़ते हैं। वहीं दक्कन और दक्षिणी क्षेत्रों में समुद्र के समुद्री प्रभाव के कारण मौसम सुहाना रहता है, तो जानिए कुछ ऐसी जगह के बारे में जहां सर्दियों में घूमना किसी सपने से कम नहीं है।

नैनीताल (Nainital)

5 places to visit in winters

उत्तराखंड में मौजूद नैनीताल झीलों का हिल स्टेशन है। गर्मी में तो यहां मौसम हल्का ठंडा और हल्का गर्म होता है, लेकिन जब सर्दियां आती है तो हिमालय की ठंड Nainital को ढक लेती है। यहां की झीलें पूरी तरह बर्फ से ढक जाती हैं इतनी बर्फ पड़ने के बाद भी इस बात की एक खासियत है कि यहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है। सबसे ठंडे दिन होने के बाद भी आप यहां बाहर घूम सकते हैं। वहां की बर्फ का मजा ले सकते हैं, इस जगह पर आप कैफ़े में बैठ सकते हैं और माल रोड पर खरीददारी कर सकते हैं।

मनाली (Manali)

5 places to visit in winters

मनाली गर्मियों के साथ-साथ सर्दियों में भी घूमने लायक जगह है। जब लोग Manali घूमने जाते हैं, तो वहां तरह-तरह की गतिविधयां करते हैं। बहुत से लोग सर्दी से ज्यादा गर्मी में घूमना पसंद करते हैं। क्योंकि ज़ोर्बिंग, स्कीइंग, टोबोगनिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक गतिविधियाँ कुरकुरी सफ़ेद बर्फ़ में की जाती हैं। सर्दियों के मौसम में पहाड़ बर्फ़ से ढके होते हैं, तो यहां जब भी जाएं तो इन चीज़ों का मजा ज़रूर लें।

गंगटोक (Gangtok)

5 places to visit in winters

सिक्किम की राजधानी , Gangtok गर्मियों में तो खूबसूरत होती ही है, लेकिन सर्दियों में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में यहां की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी होती हैं, यही कारण है कि ठंड के मौसम में लोगों को यहां घूमना काफी पसंद होता है। कभी-कभी यहां का तापमान तो शून्य से नीचे भी चला जाता है। लेकिन दोपहर के समय धूप का आनंद लेने और दूर पहाड़ों के मनमोहक नज़ारों को निहारने का यह एक शानदार समय होता है। कुछ ऊँचाई पर बसे गाँव बर्फ से ढके हुए हैं और झीलें भी पूरी तरह जमी हुई होती हैं।

गुलमर्ग (Gulmarg)

5 places to visit in winters

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग बर्फबारी का सिलसिला अक्टूबर के महीने में ही शुरू हो जाता है। Gulmarg भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप सर्दियों में स्कीइंग के शौकीन हैं, तो यहां ज़रूर आएं यहां पर एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड का भी मौका मिलता है।

अगर आप सर्दियों में इस राइड का मजा लेते हैं, तो बर्फ से ढके हिमालय, ऊंचे पहाड़ों, वादियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों में यहां का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। तब यहां का नज़ारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

तवांग (Tawang)

5 places to visit in winters

पूर्वी हिमालय में बसा, तवांग सर्दियों के दौरान बर्फ से पूरी तरह ढका होता है। सर्दियों के मौसम में आप यहां पर छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। सर्दियों में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। नवंबर के महीने से ही यहां पर स्नोफॉल शुरू हो जाती है। इसी के साथ यहां पर कई फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सर्दियों के दौरान यहां का तापमान आमतौर पर 5 डिग्री सेल्सियस से -15 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर आप सर्दियों में Tawang आ रहे हैं, तो यहां स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क करके स्नोफॉल की जानकारी ले सकते हैं।

Also Read: Best places to visit in India in October 2025: अक्टूबर के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की इन जगहों को करें Explore

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।