बिहार के कटिहार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद तारिक अनवर ने आज पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तारिक अनवर ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के राफेल सौदा मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचाव में दिए गए बयान से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुके तारिक अनवर ने आरोप लगाते हुये कहा कि पीएम मोदी राफेल सौदे में हुई गड़बड़ में पूरी तरह से संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अभी तक स्वयं को पाक-साफ साबित करने में विफल रहे हैं। तारिक अनवर ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस संबंध में जो बयान दिया है उससे राफेल सौदे में हुए घोटाले की पुष्टि होती है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने में विफल रहे नीतीश कुमार : तारिक अनवर
उन्होंने कहा कि ऐसे में राकांपा अध्यक्ष पवार का बयान पीएम मोदी के बचाव में है, जिससे वह असहमत हैं। उल्लेखनीय है कि पावर के राफेल लड़कू विमान सौदे पर प्रधानमंत्री के बचाव में कल दिए गए बयान के बाद से तारिक अनवर ने खुद को किनारा कर लिया था। पवार के बयान के बाद से वह पार्टी से जुड़ रहने में असहजता महसूस कर रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने आज राकांपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे से संबंधित पत्र भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



