दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि समाज में भूख, बेरोजगारी, निरक्षरता, हिंसा से शिक्षा के जरिये लड़ने की जरुरत है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार के शिक्षक इन समस्याओं पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रमुखों और निरीक्षकों के लिए आयोजित एक प्रशासनिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों की खुशी के साथ ही यह भी है कि वे समाज में दूसरों की खुशी में योगदान के लिए इसका उपयोग कैसे करते हैं।
उन्होंने कहा, हम अखबारों की सुर्खियां पढ़तें हैं जो हमें उदास कर देती हैं। सेना इस पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं कर सकती। ये काम आपको करना होगा। दिल्ली के अध्यापक और शिक्षाकर्मी बेरोजगारी, भूख, निरक्षरता, हिंसा और घृणा जैसी समस्याओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। इस मौके शिक्षा मंत्री सियोदिया ने आम आदमी पार्टी सरकार की दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र की कल्याणकारी उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।


Download Android App
Download iOS App



