जम्मू-कश्मीर और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज रसिख सलाम पर बीते बुधवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल के लिए बैन लगा दिया है। रसिख पर बोर्ड को धोखे देने का आरोप लगाया गया है। दरअसल सलाम ने अपनी उम्र में कुछ बदलाव किए थे जिसके बाद बोर्ड ने बैन कर दिया।

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने दो साल के लिए लगाया बैन
बोर्ड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि रसिख सलामी की जगह भारत अंडर-19 टीम में प्रभात मौर्य ने ले ली है। यह टीम इंग्लैंड में एक दिवसीय त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए 21 जुलाई को रवाना होगी। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को इस बारे में पहले जम्मू और कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बताया था कि इस क्रिकेटर ने अपनी उम्र के साथ कुछ गड़बड़ी की है।

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, जेकेसीए को बोर्ड ने स्पष्ट तौर पर बताया था कि जो प्रमाण पत्र क्रिकेट एसोसिशन को दिए गए हैं वह स्कूल के रिकॉर्ड से बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। इंग्लैंड में खेले जाने वाली एक दिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में 9 जून को सलाम को भारत अंडर-19 टीम में चुना गया था।

आईपीएल सीजन 12 का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल में 17 साल 353 दिन के उम्र में सलाम ने डेब्यू किया था। सबसे कम उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले सलाम क्रिकेटर थे। आईएएनएस से बात करते हुए जेकेसीए के एक पूर्व सदस्य ने कहा कि प्रशासकों की उपस्थिति में ऐसा कुछ हुआ जो कि वास्तव में बहुत दुख भरी बात है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास अब दाा प्रशासक हैं और अगर उनकी उपस्थिति के बावजूद ऐसा कोई प्रकरण होता है, तो यह वास्तव में दुखद है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए एक लिखित रिकॉर्ड रखना चाहिए ताकि खिलाड़ी अपनी उम्र को कम न करें क्योंकि यह एक पाप है और यह अन्य युवाओं को भी अवसर से वंचित करता है।


Download Android App
Download iOS App



