पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि प्रदेश में नही भाजपा और न ही कांग्रेस की लहर है, बल्कि इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। श्री पाटीदार ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सियासी रण में दिग्गज नेता ताल ठोक रहे हैं और अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए सभाएं कर जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं7 मध्यप्रदेश में किसी दल की लहर नही है। दोनों प्रमुख दलों में कांटे की टक्कर है।
मतदाता मौन रहकर इस बार मध्यप्रदेश में रोचक परिणाम देंगे। हार्दिक ने कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में तो बीजेपी को नुकसान है शायद छत्तीसगढ़ में बीजेपी जीत सके7 वहीं कांग्रेस में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल पर कहा कि किसको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करेंगे, यहां चार-चार नेता हैं7 उन्होंने कहा कि हम युवाओं को जागरूक करने का काम कर रहे है। आज युवा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




